Entertainment

‘तेरी मेरी डोरियां’ में मशहूर बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी लगाएंगे चारचांद

लोहड़ी पर देंगे सुरों की सौगात

स्टार प्लस का शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट लाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखता है। ये ट्विस्ट दर्शकों के लिए कहानी में दिलचस्प मोड़ लाते हैं, जिससे वे और अधिक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हाल का ट्रैक अंगद के इर्द-गिर्द घूमता है, जो साहिबा से नाराज है क्योंकि वह गैरी के पास्ट के बावजूद उसका समर्थन करती है, लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट है जिसे देखना दिलचस्प होगा।

शो में जश्न का माहोल बना है क्योंकि बराड़ फैमिली लोहड़ी का त्योहार मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी शो तेरी मेरी डोरियां में लोहड़ी का हिस्सा होंगे। ऐसे में तेरी मेरी डोरियां की कास्ट को दलेर मेहंदी की धुनों पर थिरकते और उनके साथ स्क्रीन शेयर करते देखना दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा। दलेर मेहंदी अंगद और साहिबा के बीच क्यूपिड का रोल प्ले करेंगे बनेंगे और उनकी गलतफहमियों को सुलझाएंगे। कह सकते है दलेर की दमदार आवाज के साथ इस शो को देखना एक अलग ही अनुभव साबित होगा। अपनी शानदार आवाज के साथ पंजाबी वाइब लाते हुए, दलेर मेहंदी निश्चित रूप से लोहड़ी उत्सव के खास मौके पर सभी को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

इस पर दलेर मेहंदी ने कहा, “स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियां की शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मुझे बहुत प्यार और तारीफ मिली। यह भरपूर मनोरंजन के साथ एक कमाल का शो है। आप भी आइए और हम सभी के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन्स में शामिल हों और यह देखने का इंतजार करें कि मैं कैसे अंगद और साहिबा के बीच क्यूपिक की भूमिका निभाकर उनकी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करता हूं। दर्शकों को तेरी मेरी डोरियां के कलाकारों के विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं, आइए हमारे साथ जुड़ें और हमारे साथ जश्न मनाएं। चारदीकला, रब रक्खा”

तो देखते रहिए, शाम 7 बजे तेरी मेरी डोरियां केवल स्टार प्लस पर।

बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म “रंग दे बसंती” का गाना

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button