Entertainment

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी सेलिब्रेट करती नजर आएंगी मकर संक्रांति का त्योहार

स्टार प्लस पर होगा 1 घंटे का विशेष भाग संक्रांत स्पेशल 14 जनवरी को रात 9 बजे से 10 बजे

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के लॉन्गेस्ट रनिंग शोज में से एक है। इस शो की विरासत को समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और शहजादा धामी (अरमान) ने आगे बढ़ाया है। अब जल्द ही दर्शकों को ये रिश्ता क्या कहलाता का एक घंटे का स्पेशल एपिसोड देखने को मिलेगा, जिसमें सायली सालुंखे (वंदना) और मोहित मलिक (कुणाल) भी होंगे। फिलहाल फैमलीज मकर संक्रांति उत्सव की तैयारी कर रही हैं। शो में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, सायली सालुंखे और मोहित मलिक मकर संक्रांति मनाते नजर आएंगे।

इस दौरान बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली हैं। वह शो का मुख्य आकर्षण होंगी और सेलिब्रेशन के लिए अपने लोकप्रिय ट्रैक पर परफॉर्म करते हुए मकर संक्रांति का जश्न मनाएंगी। शो में भूमि त्रिवेदी को देखना निश्चित रूप से शानदार होगा। ऐसे में दर्शक बेसब्री से शो में आने वाले इस म्यूजिकल ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

इस पर बात करते हुए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने साझा किया, “भूमि त्रिवेदी के साथ मंच साझा करने का अनुभव शानदार और अनोखा था। वो बेहद प्रोफेशनल हैं, और यही वह बात है जिसके लिए मैं उनकी सबसे ज्यादा तारीफ करती हूं। मकर संक्रांति मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। शो बातें कुछ अनकही सी के साथ शो का इंटीग्रेशन है जो दर्शकों देखने वाले है, और इस दौरान एक बड़ा ड्रामा भी उनका इंतजार कर रहा है।”

ये रिश्ता क्या कहलाता है और बातें कुछ अनकही सी एक घंटे का स्पेशल शो होगा और 14 जनवरी को रात 9 बजे से 10 बजे तक स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। बता दें, ये रिश्ता क्या कहलाता है का निर्माण राजन शाही द्वारा किया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button