State

इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति मुर्मू ने यादव को दिया पुरस्कार

नयी दिल्ली : स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश के इंदौर के लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाने पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुरस्कृत किया।नयी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्‍यप्रदेश ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे।

इंदौर के साथ सूरत भी संयुक्त रूप से नंबर-1 के पायदान पर रहा।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवीं बार इंदौर के प्रथम आने पर मध्यप्रदेश और इंदौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।उन्होंने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि पर वे समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हैं एवं अपील करते हैं कि स्वच्छता के लिए सभी का यह जुनून कभी कम न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है।डॉ यादव ने इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्‍यप्रदेश ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त कर सभी प्रदेशवासियों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए वे सभी मध्‍यप्रदेशवासियों को बधाई देते हैं। साथ ही उन्होंने विश्‍वास जताया कि मध्‍यप्रदेश ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ के महायज्ञ में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। (वार्ता)

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : वाराणसी और प्रयागराज को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

रामोत्सव 2024:रामनगरी में नहीं भटकेंगे तीर्थयात्री, बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं दिखाएंगी सही राह

शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसका फीडबैक ही अधिकारियों के प्रदर्शन का मानक होगा: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button