State

क्रिकेट खेल रहे इंजीनियर को आया हार्ट अटैक

नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक की रन लेते समय अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 की है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से एक शख्स मैच के बीच में रन लेने के लिए दौड़ता है और बाद में बीच पिच पर ही गिर जाता है। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उसे देखने के लिए दौड़ते हैं लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नोएडा की ही एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था। परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई थी, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button