Entertainment

“माई – द प्राइड ऑफ भोजपुरी” ने सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स में हासिल किए कई अवॉर्ड्स

जियो स्टूडियोज और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म “माई – द प्राइड ऑफ भोजपुरी” (मुख्य कलाकार – दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा आदि) को “अयोध्या महोत्सव” में आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स में कई अवॉर्ड्स मिले हैं।

फिल्म ने 10 अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए हैं, जैसे -सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी,बेस्ट एक्टर : निरहुआ,बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा,बेस्ट म्यूजिक : रजनीश मिश्रा,बेस्ट कोरियोग्राफर : कानू मुख़र्जी,बेस्ट सिंगर फीमेल : प्रियंका सिंह,बेस्ट एक्शन : दिलीप यादव,बेस्ट गीतकार : प्यारेलाल यादव कवि जी,बेस्ट लाइन प्रोड्यूसर : जनार्दन पांडेय।

निर्माता ज्योति देशपांडे व निशांत उज्जवल द्वारा निर्मित व रजनीश मिश्रा द्वारा निर्देशित “माई द प्राउड ऑफ भोजपुरी” जिसने न केवल भोजपुरी सिनेमा जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी है, बल्कि हमारे दर्शकों को सम्मोहक कहानियाँ, फ़िल्म्स और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए जिओ स्टूडियो की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया है।यह उपलब्धि जिओ स्टूडियोज के भोजपुरी सिनेमा में लगातार सर्वश्रेष्ठ एवं प्रभावशाली कहानियों को सामने लाने के वादे को मजबूत करती है, जो हमारे दर्शकों पर स्थायी प्रभाव डालती है।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button