State

अयोध्या के लिए दिल्ली से शुरू हुई वंदे भारत

नई दिल्ली । दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट के सफर में अयोध्या पहुंचा देगी। इस ट्रेन का किराया भी किफायती है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। 4 जनवरी से इस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दिल्ली से अयोध्या तक जाने वाली ट्रेन का किराया कितना है और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी?

आनंद विहार से अयोध्या धाम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अप-डाउन गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है। इस ट्रेन की शुरुआत आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी। यह ट्रेन अयोध्या दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में केवल बुधवार के दिन नहीं चलेगी। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। सफर के दौरान ट्रेन केवल दो जगहों पर ही रुकेगी। इसमें ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।अगर वापसी की बात करें, तो यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी। वहीं रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।वहीं बात किराये की करें, तो वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2965 रुपये है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button