
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के एक वर्ग की ओर से शुक्रवार को उत्तरी 24 परगना में संदेशखाली के ब्लॉक स्तर के नेता शाहजहां शेख के तलाशी लेने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम पर हमला करने के कारण उन्हें तलाशी अभियान से वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कथित वैधानिक राशन वितरण घोटाले की जांच कर रही ईडी टीम शुक्रवार सुबह उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली स्थित शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने गई।ईडी के अधिकारियों ने टीएमसी नेता के घर के गेट को अंदर से बंद पाकर उसे तोड़ने की कोशिश की।
केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ आए ईडी अधिकारियों को ताले तोड़ने की कोशिश करते देख टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तुरंत केंद्रीय जांच अधिकारियों पर हमला कर दिया।ईडी अधिकारियों ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और हमला होने के डर से उन्होंने छापेमारी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी आज सुबह से दो ब्लॉक स्तर के नेताओं और उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर छापेमारी कर रहे है।ईडी के अधिकारी दो ब्लॉक स्तर के नेताओं शाहजहां शेख और शंकर अध्या और उनके रिश्तेदारों के दो परिसरों की तलाश में संदेशखाली गए थे।ईडी ने आरोप लगाया कि हमलों में उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने छापेमारी को कवर करने गए मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा।
सूत्रों ने बताया कि हमले में मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए।शाहजहाँ जिला मत्स्य और पशुपालन कार्यकारी से जुड़ा हुआ है, जिसे गिरफ्तार पूर्व खाद्य मंत्री, वन मंत्री ज्योतिर्मय मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है।पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ईडी अधिकारियों पर हमले की कड़ी निंदा की।श्री अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा, ‘भयानक। पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति जर्जर है। टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी के दौरान उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर बेरहमी से हमला किया गया। मुझे संदेह है कि रोहिंग्या देश विरोधी हमलावरों में मौजूद हैं।
‘उन्होंने कहा, ‘मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करता हूं कि वह इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और इस अराजकता को कुचलने के लिए उचित कार्रवाई करें।’उन्होंने ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की भी मांग की।
बंगाल में ईडी पर हमले की एनआईए जांच की मांग
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों पर हुए हिंसक हमले के मद्देनजर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच की मांग की।श्री अधिकारी ने कहा,“भयानक! पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति जर्जर है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी के दौरान उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखली में ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर बेरहमी से हमला किया गया। मुझे संदेह है कि राष्ट्र-विरोधी हमलावरों के बीच रोहिंग्या मौजूद हैं।” राष्ट्र-विरोधी हमलावरों के बीच।
”उन्होंने कहा,“मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेने और इस अराजकता को कुचलने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने कहा, “एनआईए से भी मामले की जांच करानी चाहिए।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में श्री मजूमदार ने कहा,“संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हुए जघन्य हमले के बाद पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति टीएमसी की वजह से चरमरा गई है। श्री शाह से आग्रह है कि वह बंगाल के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मामले की एनआईए जांच शुरू करायें।
”गौरतलब है कि ईडी के अधिकारियों की एक टीम को शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में संदेशखली के ब्लॉक स्तर के नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के दौरान बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग द्वारा हमला किए जाने के बाद अपने छापे छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कथित वैधानिक राशन वितरण घोटाले की जांच कर रही ईडी शुक्रवार सुबह उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। ईडी के अधिकारियों ने टीएमसी नेता के घर के गेट को अंदर से बंद पाकर उसे तोड़ने की कोशिश की।केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ आए ईडी अधिकारियों को ताले तोड़ने की कोशिश करते देख टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तुरंत केंद्रीय जांच अधिकारियों पर हमला कर दिया जिन्होंने आखिरकार अपनी सुरक्षा के लिए छापेमारी छोड़ दी।
ईडी अधिकारियों ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और हमला होने के डर से उन्होंने छापेमारी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि ईडी शुक्रवार सुबह से दो ब्लॉक स्तर के नेताओं और उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर छापेमारी कर रही है।ईडी दो ब्लॉक स्तर के नेताओं शाहजहां शेख और शंकर अध्या तथा उनके रिश्तेदार के दो परिसरों की तलाश में संदेशखाली गई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि हमलों में उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।टीएमसी कार्यकर्ताओं ने छापेमारी को कवर करने गए मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा।सूत्रों ने बताया कि हमले में मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए।शाहजहा जिला मत्स्य एवं पशुपालन कार्यकारी से जुड़ा हुआ है, जिसे गिरफ्तार वन मंत्री व पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक का करीबी सहयोगी बताया जाता है। श्री मल्लिक अभी जेल में बंद हैं।(वार्ता)
#WATCH पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी टीम के वाहन पर हुए हमले के दौरान घायल हुए टीम के सदस्यों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। pic.twitter.com/LHFiQrBQvk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "संदेशखाली में जो हुआ उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं…यह सिर्फ एक केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे संविधान पर हमला है….पश्चिम बंगाल में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही… pic.twitter.com/CcGxOBr072
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, "यह एक भयानक घटना है। यह चिंताजनक और निंदनीय है। लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना एक सभ्य सरकार का कर्तव्य है। यदि कोई सरकार अपने मूल कर्तव्य में विफल रहती है, तो भारत का संविधान अपना काम करेगा…" https://t.co/GSlAc7N4Qy pic.twitter.com/VjtxEk85vU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हुए हमले की NIA जांच की मांग की। pic.twitter.com/c8dfaUH2T2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
#WATCH मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में आज ईडी टीम पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों ने ईडी अधिकारियों पर जो हमले किया, इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बुरा होता जा रहा है…आज वे घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या… pic.twitter.com/X6hnJffKvO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
#WATCH पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, "आज पश्चिम बंगाल के लिए काला दिन है।..टीएमसी नेता शेख शाहजहां के गुंडों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया। वे (टीएमसी) भ्रष्टाचार करेंगे और अगर ईडी, सीबीआई की टीमें इसकी जांच के लिए वहां जाएंगी, तो वे… pic.twitter.com/weJ3aMk2sl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024



