State

मथुरा में दिल का दौरा पड़ने से तीर्थ करने आई दो महिलाओं की मौत

मथुरा : कान्हा नगरी मथुरा के वृन्दावन क्षेत्र में बांकेबिहारी मार्ग पर रविवार को अलग अलग स्थानों पर तीर्थ करने आई दो महिलाओं की मौत हो गई।एक महिला सीतापुर जिले की निवासी थी जबकि एक अन्य महिला मध्यप्रदेश के जबलपुर से दर्शन करने यहां आयी थी। पुलिस के अनुसार दोनो महिलाओं की आयु 60 साल से अधिक थी तथा दोने की मौत अलग अलग समय में अलग अलग स्थानों पर हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल खबरों का खंडन करते हुये कहा कि महिलाओं की मौत का कारण भीड़ का दबाव कतई नही है। दोनो महिलाओं में से कोई भी लाइन में नही लगी थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button