State

पीजीआई लखनऊ में आग लगने से दो की मौत

लखनऊ : संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान(एसजीपीजीआई) के शल्य चिकित्सा परिसर (ओटी कॉम्प्लेक्स) में सोमवार सुबह कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से झुलसकर एक महिला और एक शिशु मरीज की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दोपहर करीब 12.40 बजे आपरेशन थियेटर में लगे चिकित्सीय मॉनिटर में चिंगारी के साथ आग लग गयी जिसने आसपास के क्षेत्र को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला मरीज जिसे एंडोसर्जरी के लिये ओटी थियेटर मेंं लाया गया था, ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक बच्चे को हृदय की सर्जरी के लिये लाया गया था, उसे गंभीर हालत में डायलिसिस आईसीयू में स्थानांतरित किया गया लेकिन कुछ समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button