State

मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

सूरत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात में सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।श्री मोदी ने आज सुबह सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद सूरत डायमंड बोर्स का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

सूरत हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त घंटों के दौरान 1200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है और इसमें सर्वाधिक व्यस्त घंटों के दौरान की क्षमता को 3000 यात्रियों तक बढ़ाने का प्रावधान है। साथ ही वार्षिक प्रबंधन क्षमता 55 लाख यात्रियों तक बढ़ रही है।टर्मिनल भवन एक तरह से सूरत शहर का प्रवेश द्वार है। इसलिए इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है। यह सुनिश्चित करते हुए कि यहां आने वाले आगंतुकों के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों संस्कृतियों का प्रतिबिंब देखने को मिले और उनमें स्थानीय स्थल के प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न हो।

अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के अग्रभाग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सूरत शहर के ‘रांदेर’ क्षेत्र के पुराने घरों की समृद्ध और पारंपरिक लकड़ी के काम का समृद्ध अनुभव यात्रियों के मिल सके।जीआरआईएचए-4 (एकीकृत आवास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग) के अनुरूप हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन डबल इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, ऊर्जा बचत के लिए कैनोपी, गर्मी को कम करने वाली डबल ग्लेज़िंग यूनिट, वर्षा जल संचयन, जल उपचार संयंत्र, सीवेज उपचार संयंत्र और भूनिर्माण और सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए पुनर्नवीनीकरण जल के उपयोग के अलावा अन्य दूसरी सुविधाओं से सुसज्जित है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button