Business

देश के अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंचीं सावित्री जिंदल

नई दिल्ली । भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अब दौलत के मामले में विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी से आगे निकलते हुए सातवें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गईं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर तक पहुंच गई। पिछले दो साल में ही उनकी दौलत में भारी इजाफा हुआ। वहीं इस दौरान अजीम प्रेमजी की संपत्ति में 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

असम के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को सावित्री जिंदल का जन्म हुआ था। उनका विवाह 1970 में जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। उनके 9 बच्चे हैं। जब वे 55 साल की थीं, तब हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे थे। पति की मौत के बाद उन्होंने पूरा कारोबार संभाला।

भारत के सबसे रईस लोगों की सूची में विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी कभी पहले नंबर पर थे। लेकिन पिछले वर्षों में उनकी नेटवर्थ में बड़ी कमी दर्ज की गई। पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर प्रेमजी की संपत्ति पर भी पड़ा और अब वे देश के अमीरों की सूची में छठे नंबर पर आ गए हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button