State

बाबू का सहायक भी बना था मुख्यमंत्री का निज सचिव

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही उनके निज सचिव और ओएसडी के पद पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी सूची में सीएम और मंत्रियों के ओएसडी के नाम शामिल हैं।जारी सूची के अनुसार सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी के रूप में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। इसमें दो अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा, 1 अतिरिक्त मुख्य ग्रंथापाल, 1 आरआर कनिष्ठ श्रेणी और 2 सहायक ग्रेड 3 हैं।

इसमें से सूरज कश्यप, उमेश पटेल, चिन्मय वर्मा को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी यानि ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई थी, वहीं सहायक ग्रेड 3 सुनील चतुर्वेदी और कैलाश ठाकुर को निज सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। यह आदेश 1 दिसंबर को जारी हुआ है, जिसमें 4 दिसंबर तक सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारियों को अपने मूल कार्यालय में उपस्थित होना था, लेकिन 3 दिसंबर तक राज्य आचार संहिता प्रभावी था। इस दौरान सभी प्रकार के स्थानांतरण और पदस्थापना पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग कैसे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह आदेश जारी कर सकता है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button