Crime

सड़क दुर्धटना में आठ तीर्थयात्रियों की मौत , 12 घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रो ने बताया कि गंजम जिले के दिगपहांडी ब्लॉक के पोदामारी निवासी कुछ लोग माता तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थी। इसी दौरान उनका वाहन मंदिर से कुछ ही किलोमीटर दूर घाटगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 20 पर एक फंसे हुए ट्रक से टकरा गया। हादसे में सात तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घायलों को समीप के घाटगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भे जदिया गया।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिये तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button