Crime

घने कोहरे के कारण कार व ट्रक में टक्कर, तीन लोगों की मौत

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में घने कोहरे के कारण कार और ट्रक के बीच टक्कर में आज तीन लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार जैतहरी थाना क्षेत्र के लपटा के पास घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। इस घटना में कार में सवार प्रवीण अग्निहोत्री (45) और मोह सलीम (50) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार मुन्नी बाई राठौर (55) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हुए है, सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button