Crime

मऊ में झोपड़ी में आग लगने से महिला की मौत

मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लगने से विवाहित की जलकर मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चों को बचा लिया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मला (25) पत्नी निरहू तथा उसके दो बच्चे शुभम एवं ओम झोपड़ी में दिन में खाना खाकर सोए हुए थे। तभी अज्ञात कारणों से उनके झोपड़ी में आग लग गई। इसी बीच एक राहगीर तथा सेना से रिटायर जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों बच्चों को किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकाला। लेकिन घर में सोई निर्मला पर झोपड़ी टूटकर गिर गयी और उसने दम तोड़ दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button