Crime

जौनपुर में कार खड्ड में पलटी , एक मरा

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में सोमवार भोर में काशी विश्वनाथ से दर्शन-पूजन कर लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी कार वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।इस हादसे में एनसीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तैनात युवा इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर जिले के लंभुआ के सबसुखपुर पटखौली निवासी अवर अभियंता अभिनव पाठक अपने साथियों सोमनाथ, आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी अजय कुमार गोंडी, बिहार के वैशाली निवासी प्रिंस कुमार, ओडिसा के कटक निवासी धनंजय सुतार, हमीरपुर के अजय गुप्त के साथ काशी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे, जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचे तेज रफ्तार सफारी असंतुलित होकर सडक किनारे गहरे खड्ड में जाकर पलट गई, सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button