बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सदर तहसील मे तैनात दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के आरोपी नायब तहसीलदार को रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने सोमवार को बताया कि कोतवाली थाने मे सदर तहसील मे तैनात एक महिला नायब तहसीलदार ने 17 नवम्बर को तहरीर देकर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के विरूद्व आईपीसी की धारा 323,452, 504,354,307,376,511 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरन्तर प्रयास कर रही थी।
सोमवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के समीप से घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। (वार्ता)



