State

मुर्मु ने माधुरी, बसंती, सच्चिदानंद-राजेंद्र को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित समारोह में चार विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।श्रीमती मुर्मु ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री बसन्ती बिष्ट, सच्चिदानंद भारती और राजेंद्र सिंह बिष्ट को उनके अतुलनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया।इस दौरान, पुलिस विभाग के जवानों ने हैरतंगेज करतब दिखा कर लोगों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा सात विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।इस समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकों के अलावा काफी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button