Crime

फिरोजाबाद में उधारी के रुपए मांगने पर की हत्या

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के अराव क्षेत्र में बुधवार को एक कुयें से शव मिलने से सनसनी फैल गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान मैनपुरी निवासी रामनिवास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना करहल के कंचनपुर निवासी रामनिवास यादव की बहन फिरोजाबाद के गांव कुंजरपुर हवेली में ब्याही हुई है। रामनिवास की दोस्ती बहन की ससुराल में एक युवक से हो गई जिसको उसने रुपए उधार दे दिए थे। काफी दिनों से रामनिवास अपने पैसे मांग रहा था मगर वह रुपए वापस नहीं कर रहा था। परिजनों के अनुसार रविवार को उस युवक द्वारा फोन करके रामनिवास को गांव बुलाया गया था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button