State

गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़, दो महिला की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान हुयी भगदड़ में दबकर दो महिला की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मस्तीचक गांव में अखंड ज्योति आंख अस्पताल के समीप गायत्री परिवार के द्वारा 31 अक्टूबर से यज्ञ का प्रारंभ किया गया है।आज यज्ञ स्थल का गेट खुलने के दौरान वहां भगदड़ मच गयी।इस भगदड़ में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से यज्ञ में शामिल होने आयी दो महिला रामकली देवी (60)और पार्वती देवी (55) की दबकर मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग घायल हो गये । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button