Crime

सगी बहनों से सामूहिक रेप में एएसआई का बेटा शामिल, गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंग रेप मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस वारदात में 11 आरोपी थी, जिसमें 11वां नाम एक पुलिसकर्मी के बेटे का भी है। बताया जा रहा है कि ये 11वां हैवान एएसआई दीपक साहू का बेटा है, जिसका नाम कृष्णा साहू है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता एएसआई दीपक साहू मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे, जिन्हें जब अपने बेटे की करतूत के बारे में पता चला, तो खुद वे उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए। इसके अलावा अपने ट्रांसफर के लिए आवेदन भी दिया, ताकि जांच प्रभावित न हो। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आवेदन को मंजूर कर लिया, जिसके बाद उनका ट्रांस मुगजहन थाने में किया गया है। एएसआई खुद भी अपने बेटे की हरकतों से परेशान थे।

बता दें कि राखी बांधकर लौट रहीं दोनों बहनों से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वहीं बड़ी बहन के मंगेतर के साथ मारपीट की थी। सभी आरोपितों पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनमें पांच आरोपित पिपरहट्टा गांव के निवासी हैं, जबकि अन्य बोरा, उमरिया, परसकोल और टेकारी के रहने वाले हैं। ग्राम परसकोल निवासी कृष्णकांत वर्तमान में रायपुर के पचपेढ़ी नाका से लगे लक्ष्मीनगर में निवासरत है।

मुख्य आरोपी पर पांच केस पहले से दर्ज

मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मंदिर हसौद और आरंग थाने में पांच मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में हत्या के एक मामले में रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2022 में दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। 17 अगस्त को ही वह जमानत पर छूटा था कि फिर वारदात कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ मोबाइल भी जब्त कर लिया है।(वीएनएएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button