Crime

उन्नाव:ससुर की हत्या कर दामाद फरार

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव के मौरावां थाना इलाके में एक दामाद अपने ससुर की हत्या कर फरार हो गया है।घटना मौरावां थानाक्षेत्र के छोटी खेड़ा गांव की है जहां बीती रात दामाद ने ससुर के सिर पर सिलबट्टे से वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button