Crime

जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए 2 युवक की मौत

कवर्धा,छत्तीसगढ़ । जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए। 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया. दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे. मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है. 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे। बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button