Crime

सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु, दो अन्य घायल

खनगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी समाप्त कर सनावद लौट रहे दो उप निरीक्षक और एक आरक्षक की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी, जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा पुलिस कर्मचारियों की कार के एक खड़े वाहन से टकराने के कारण हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और अन्य अधिकारी सनावद पहुंचे।सनावद के थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि बड़ूद गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे हादसा हुआ। उप निरीक्षक विमल तिवारी और रमेश चंद्र भास्करे तथा आरक्षक मनोज कुमावत की मृत्यु हो गयी। कार में सवार आरक्षक रघुवीर रावत और नगर सैनिक कोमल दंगोड़े बुरी तरह घायल हो गए।दोनों घायलों को सनावद के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है।

सनावद थाने का स्टाफ खरगोन में आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी देने गया था और ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक एक निजी कार से पांचों लौट रहे थे। कार खरगोन से लगभग 60 किलोमीटर दूर सनावद थाना क्षेत्र के बड़ूद गाव के पास एक खड़े वाहन से टकरा गयी।श्री विमल तिवारी इंदौर, श्री रमेश चंद्र भास्करे बुरहानपुर क्षेत्र और श्री मनोज कुमावत सिमरोल निवासी थे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button