Crime

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा के समीप एक कार को ट्रक ने जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है।पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात पुनासा से दो किलोमीटर दूर दौलतपुराफाटे के समीप हुयी जब खरगोन जिले के कसरावद के पांच युवक दौलतपुरा में अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आते एक ट्रक से इनकी आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें किसी को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

समझा जाता है कि दोनों ही वाहनों की गति बहुत तेज थी, जिससे वे नियंत्रण से बाहर हो गए।मृतकों में भारत (40), मनीष वर्मा (26), पुखराज नामदेव (24), आदित्य शर्मा (25) और अखिलेश शामिल है। दुर्घटना के बाद कार की हालत इतनी ख़राब हो गई कि शवों को निकालने के लिए कटर से दरवाजा निकलना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक कार में सवार सभी पांच युवको ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शवों को कार से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा पहुँचाया जहाँ पोस्टमार्टम के उपरांत शव खरगोन में उनके घरो पर रवाना किये जा रहे है। पुलिस दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की गहन पड़ताल कर रही है।फ़िलहाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रक जब्त कर लिया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button