औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में एसपी आवास के निकट नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर रविवार सुबह टहलने निकले रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में एसपी आवास के निकट रहने वाले रामप्रकाश उर्फ भारत (69 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा के पद से रिटायर्ड थे। वह औरैया में बेटे के साथ घर में ही परचूनी की दुकान किए थे। वह रोज की तरह आज सुबह भी टहलने के लिए नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर निकले थे। टहलते समय ही की किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया।(वार्ता)



