प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के हंड़िया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के जमशेदपुर निवासी एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह रेलवे ट्रैक पर एक ही रुमाल में प्रेमी जोड़े के दोनों हाथ बंधे देखकर लोगों को प्रेम प्रसंग में सुसाइड का शक हुआ। युवक की पहचान जमशेदपुर निवासी अरूण यादव के पुत्र सत्यम यादव (19) के रूप में हुई है। लड़की की भी पहचान कर ली गयी है। (वार्ता)



