Crime

बेटे ने की पिता की हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र में एक युवक के नशे की हालत में अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी हंसराज सिंह (65) अपने मकान के भूतल में गुरूवार की रात सो रहा था। इसी बीच उसका बड़ा बेटा धीरेन्द्र सिंह नशे की हालत में कमरे आया। किसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। धीरेन्द्र ने कमरे में रखा लकड़ी के पटरे से पिता के सिर पर हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच धीरेन्द्र वहां से भाग गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button