Crime

पति की हत्या कर पत्नी से किया रेप

अंबिकापुर,छत्तीसगढ़ । जिले में हत्या और रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पति की हत्या की और फिर पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति की लाश के सामने आरोपी ने पीड़िता का बलात्कार किया है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला शहर के मणिपुर थाना इलाके का है।जहां दर्रीपारा स्थित निर्माणाधीन मकान में सोमवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी पहले से परिचित था लिहाजा इस मामले में अवैध संबंध की भी बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुखलाल है और उसकी उम्र 42 साल है।

मूल रूप से जशपुर निवासी सुखलाल अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा अग्रसेन भवन के पास निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। सोमवार की रात सुखलाल अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। तभी रात 12 बजे सुखलाल का परिचित कार्तिक कोरवा झोपड़ी में पहुंचा।देर रात घर अंदर देखने पर सुखलाल को अपनी पत्नी पर शक हुआ। आरोपी की मौजूदगी में सुखलाल ने अवैध संबंध के शक में पत्नी से जमकर विवाद किया। इसी दौरान आरोपी कार्तिक ने डंडे से सुखलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। लगातार हमले से सुखलाल की मौके पर मौत हो गई। सुखलाल की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी जबरदस्ती की।

पति की लाश बगल में पड़ी थी इधर आरोपी ने डरा-धमका कर उसकी पत्नी से बलात्कार भी किया। हत्या और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार्तिक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर से हिरासत में लिया। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button