Crime

बकरी चराने गई नाबालिग लड़की को कोयला भट्ठी में जलाया

भीलवाड़ा । राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की लड़की को कोयला भट्ठी में जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है। 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव है। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाका का है।

बकरी चराने गई थी लड़की

परिजन ने पुलिस को बताया कि लड़की बकरी चराने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। इस बीच, बारिश के दौरान खेत में कोयले की भट्ठी जलती हुई दिखाई दी।बारिश में भट्टी का धुआं उठता देख शक हुआ। नजदीक जाकर देखा तो भट्टी में एक शव जलने की दुर्गंध आ रही थी। अंदर देखा तो नाबालिग का शव जल रहा था। उसके चांदी के कड़ों और जूतों से परिवार ने पहचान की और पुलिस से मदद मांगी।

इलाके में तनाव, चार थानों की पुलिस बुलाई

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुआई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। तनाव की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

एक बार फिर निशाने पर अशोक गहलोत सरकार

घटनाक्रम सामने आने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “राजस्थान कानून एवं व्यवस्था ‘लाल डायरी’। 14 साल की लड़की के शरीर के टुकड़े कर कोयला भट्ठी में जलाया, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका। अलवर में 17 साल की लड़की समेत रेप और गैंगरेप के 4 मामले। 2 किशोर बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उन्हें गर्भवती कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस या राहुल गांधी ने इस पर या राजस्थान में प्रतिदिन होने वाली 10 से अधिक घटनाओं पर एक शब्द भी नहीं कहा।”(वीएनएस)

नाबालिग लड़की को कोयले की भट्टी में जला देना सरकार के माथे पर कलंक-राठौड़

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भीलवाड़ा जिले में कोटडी थाना क्षेत्र के नृसिंहपुरा गांव में नाबालिग लड़की को कोयले की भट्टी में जलाने की घटना को राज्य सरकार के माथे पर कलंक बताया है।श्री राठौड़ ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद कोयले की भट्टी में उसका शव जलाने की लोमहर्षक घटना सरकार के माथे पर कलंक है।

नाबालिग की हत्या कर शव जला देने के मामले में जिला कलक्टर ने दी सांत्वना

राजस्थान के भीलवाड़ा में कोटड़ी इलाके में बकरियां चराने गई नाबालिग की हत्या कर शव कोयला भट्टी में जला देने के मामले में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने भी वहां जाकर परिवार को सावंत्ना दी।जिला कलक्टर ने मृतका के आश्रितों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं इंद्रा आवास सरकारी सहायता के तौर पर दिये जाने की घोषणा की। वहीं राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने भी इस परिवार को दो लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

बालिका की दुष्कर्म के हत्या के मामले में जांच के लिए पहुंची भाजपा की कमेटी

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटडी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कोयला भट्टी में जला देने के मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कमेटी मौके पर पहुंची और परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ने बताया कि कोटडी क्षेत्र में बालिका की हत्या कर शव जलाने के मामले की जांच के लिए जयपुर से भाजपा की टीम मौके पर पहुंची। इस टीम में पूर्व मंत्री अनिता भदेल रश्मि भंडारी आदि शामिल थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button