Crime

पेट दर्द से परेशान महिला ने पेट में मारी गोली,मौत

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने पेट में गांठ के दर्द से परेशान होकर तमंचे से गोली मार ली। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के गांव आंबेडकर नगर निवासी लक्ष्मी (35) ने अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान लक्ष्मी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पेट में गांठ की वजह से बहुत दर्द होता था। दर्द से परेशान होकर उसने पेट में गोली मार ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button