
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही में जुटी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवा निवासिनी एक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आठ नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध दुकान में घुसकर पैसा छीनने व सामान क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर महुअवा निवासिनी ममता गुप्ता पत्नी सुनील ने घुघली थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि हम व हमारे पति अपने ही घर में गारमेंट, किराना स्टोर व सीएससी सेंटर चलाते हैं। 29 जुलाई दिन शनिवार को करीब 3 बजे पुरानी रंजिश को लेकर राकेश, भोला, दीनदयाल,राजन, रंभा,सूरज, कमला व प्रतिमा समेत कई लोग तीन टैंपू व कई मोटरसाइकिल से मेरे दुकान के समीप आये और हमारी दुकान में रखा एक लाख बानबे हजार रुपए लूट लिये।
विरोध करने पर हमको व हमारे पति को लात घुसा और राड से मारने पीटने लगे। अचेत हो जाने पर दुकान में रखा कंप्यूटर प्रिंटर, कैमरा, डीवीआर, मंगलसूत्र, गले का चैन,अंगूठी,झुमका, दो एंड्राइड मोबाइल व दो सादा मोबाइल लें लिये।साथ ही दुकान में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिये।
इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली नीरज राय ने बताया कि मामले की जानकारी है इसमें आठ नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 323, 506, 452, 427 व 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।



