Crime

महिला का युवक पर आया दिल, पति व बच्चों को छोड़कर भागी

जांजगीर-चाम्पा,छत्तीसगढ़ । आंगनबाड़ी सहायिका अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर गांव के एक युवक के साथ चली गई। युवक ने अपनी पत्नी के भाग जाने के मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और अपनी पत्नी के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने नवागढ़ थाना प्रभारी को जांच के निर्देश हैं।

नवागढ़ थाना क्षेत्र ने केरा गांव का रहने वाला अरुण कुमार बंजारे अपनी पत्नी की बेवफाई और पड़ोसी युवक के साथ भागने के मामले में शिकायत करने कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचा और उसने बताया कि उसकी शादी 2010 में गांव की ही लड़की अनीता के साथ हुई और उनका एक बेटा और बेटी भी है।

बता दें कि, अरुण रोजी मजदूरी करके अपनी पत्नी को नौकरी के लिए प्रेरित किया और 2016 में आंगनबाडी सहायिका के पद मे चयन हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे थे. अचानक 21 जुलाई 2023 को उसकी पत्नी ड्यूटी जाने के नाम पर निकली और फिर वापस नहीं आई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button