CrimeState

चलती ट्रेन में आरपीएफ कांस्टेबल ने एएसआई और तीन यात्रियों को गोली मारी

मुंबई : महाराष्ट्र में सोमवार की सुबह वापी और पालघर स्टेशनों के बीच एक सनसनीखेज घटना में मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल तीन यात्रियों और एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की गोली मारकर हत्या कर दी।महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल करते हुए पहले अपने वरिष्ठ एएसआई टीका राम मीना को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरे डिब्बे में गया और तीन अन्य यात्रियों को गोलीमार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button