State

बलिया में सालों बाद सड़क किनारे मिला लापता पति

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में दस वर्षों से गुमशुदा पति के जिला अस्पताल गेट पर अर्धविक्षिप्त अवस्था में मिलने पर पत्नी द्वारा पुचकारने और उसके सामने रोने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ‌‌।सुखपुरा थाना‌ क्षेत्र की देवकली गांव निवासनी जानकी देवी शुक्रवार को ज़िला अस्पताल अपने ईलाज के लिए जा रही थीं कि तभी उन्हें अर्धविक्षिप्त अवस्था में सड़क किनारे बैठे उनके पति मोतीचंद मिल गये जो घर से लगभग 10 वर्ष पूर्व लापता हो गए थे।

वर्षों से बिछड़े पति को इस साल में देखकर जानकी भावुक हो गईं व उन्हें देखकर रोने व पुचकारने लगीं ‌। नजारा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने पति पत्नी के भावुक मिलन के नजारे को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया।संवाददाताओं से बातचीत में जानकी देवी ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने ईलाज के लिए ई रिक्शा से जिला अस्पताल जा रही थी कि तभी अचानक सड़क किनारे अर्धविक्षिप्त अवस्था में 10 वर्षों से उनसे बिछड़े उनके पति मोतीचंद उन्हें दिख गये । जिसको देखकर वो भावुक हो गईं । उन्होंने बताया कि मोतीचंद करीब दस वर्षों पहले लापता हो गये थे जो आज उन्हें सड़क किनारे मिले हैं।‌

जानकी बताती हैं कि मोतीचंद को अचानक अपनी आंखों के सामने पाकर उन्हें अपनी आंखों पे यकीन नहीं हो रहा था ‌जिसके बाद उन्होंने मोतीचंद की पुरानी फ़ोटो से उनके चेहरे का मिलान किया ।चेहरा फोटो से मिलनें को बाद उन्होंने फोटो आस-पास के लोगों को भी दिखाई व चेहरा मिलान करने को‌ कहा लोगों के आश्वस्त करने के बाद उन्होंने घर से अपने बेटे को बुलाया व उससे भी उनकी पहचान करवाई व पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद वो मोतीचंद को लेकर अपने घर चली गई ।(वार्ता)

https://www.facebook.com/100008055797678/posts/3610604852551339/?mibextid=Nif5oz

Related Articles

Back to top button