Entertainment

निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई : एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली भोजपुरी फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म मंडप के फर्स्ट लुक में निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। निर्माता रौशन सिंह की फिल्म मंडप की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द होने वाली है।इस फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है।

फिल्म मंडप को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है।फिल्म मंडप की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म मंडप के संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button