State

बीएसएफ ने रामगढ़ में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर को किया ढेर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर के रामगढ़ इलाके में आज तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया है।बीएसएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया, जब वह रामगढ़ सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने की प्रयास कर रहा था।उन्होंने बताया कि इलाके की शुरुआती तलाशी के दौरान तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थ (करीब चार किलोग्राम) के के चार पैकेट मिले।

बरामूला से लश्कर के दो सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने आज यहां बताया कि दोनों आतंकवादी सहयोगियों की पहचान दयाम मजीद खान और उबैर तारिक के रूप में हुई है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button