State

रानू साहू से 3 दिन तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी रिमांड

रायपुर छत्तीसगढ । कृषि विभाग के संचालक पद पर पदस्थ 2010 बैच की आईएएस अधिकारी रानू साहू 3 दिन के लिए ED की रिमांड पर रहेंगी। बता दें कि आईएएस रानू साहू को शनिवार सुबह ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। मगर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है।

25 जुलाई को पुनः आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

बता दें कि आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने कई कोल परिवहन से जुड़े मामले को लेकर दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अफसरों द्वारा उनके बंगले और मायके से कई अहम दस्तावेज बरामद किए जाने का दावा किया था। बताया जा रहा है कि ईडी ने इन दस्तावेजों और आय से जुड़े मामलों को लेकर कई बार पूछताछ की, लेकिन उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button