State

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को नशे में धुत एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की गली के पास उच्च सुरक्षा घेरे में घुसने का प्रयास कर रहा था।पुलिस ने उसके कब्जे से एक बन्दूक, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए।

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास कई फर्जी पहचान पत्र भी थे।श्री गोयल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान शेख नूर आलम के रूप में की गई जो पुलिस का स्टिकर चिपकाए हुए कार में यात्रा कर रहा था।पुलिस, विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्पेशल ब्रांच उससे स्थानीय थाने में पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि यह घटना आज उस समय हुई जब तृणमूल कांग्रेस पुराने कोलकाता शहर के एस्प्लेनेड में ‘शहीद दिवस’ रैली आयोजित कर रही है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button