
महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत ज्वेलरी की दुकान में घटित चोरी की घटना का थाना बृजमनगंज व स्वाट तथा सर्विलांस टीम द्वारा किया गया सफल अनावरण 04 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार कब्जे से माल बरामद ।
घटना का विवरण- दिनांक-11.07.2023 को वादी अजय द्वारा थाना पर सूचना दी गई की उसके मकान से बैग में रखा जेवरात तथा अन्य वस्तु चोरी हो गया है। पूरा परिवार खाना खाकर छत पर चला गया जिसके बाद घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या- 180/23, धारा-380 भा0द0वी0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास करने लगे।

गिरफ्तारी विवरण- आज दिनांक-19.07.2023 को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मय हमराह के रात्रि गश्त करते हुए लेदवा चौराहे पर मौजूद थे कि थोड़ी देर बाद निरीक्षक रामगोपाल सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम के साथ थाना क्षेत्र बृजमनगंज के लेदवा चौराहे पर आए तथा बृजमनगंज में घटित घटना तथा चोरी के संबंध में चर्चा कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक-11.07.2023 की रात बंगला चौराहा ग्राम नौसागर में हुई चोरी से संबंधित अभियुक्त लेदवा चौराहा होते हुए सिद्धार्थनगर की तरह थोड़ी देर में जाने वाले हैं मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग करते हुए दिखाई दिया की बृजमनगंज कस्बे के तरफ से एक टेम्पो आ रहा है, जिसको ईशारा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया तो टैंपू को रोककर उसमें से कुछ लोग भागने लगे शक होने पर पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर उन्हें घेरघार कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों से भागने का कारण तथा नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1.सिराजुद्दीन पुत्र उबैदुर्रहमान नि0 वर्डपुर न0 9 टोला गोसाईगंज थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 35 वर्ष 2.राहुल हरिजन पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष 3.रिंकू छोटले पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 26 वर्ष 4.इसरार पुत्र शेर अली मंसूरी नि0 हनुमानगढिया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 20 वर्ष बताया तथा भागने का कारण नौसागर के बंगला चौराहे पर स्थित अजय कुमार के घर हुई चोरी में अपनी संलिप्ता बताई। अभियुक्तो को समय करीब 1:05 बजे रात्रि को लेदवा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछ-ताछ विवरण- घटना के संबंध में अभियुक्तों से संलिप्तता के बारे में पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि रामनयन पुत्र गरीब नि0 बेलसढ़ थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर बंगला चौराहे पर स्थित चुन्नीलाल चौरसिया के किराए के कमरे में लगभग 2 महीने से रह रहा था तथा कपड़े की फेरी लगाकर कपड़ा बिक्री करता था और इसी बहाने चोरी करने के लिए सुरक्षित घर व दुकान की तलाश करता था हम सभी सिराजुद्दीन, राहुल, रिंकू, इसरार और रामनयन एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते वह पहचानते थे हम चारों सिद्धार्थनगर जेल में चोरी व अन्य मामलो में बंद थे और अंदर ही एक दूसरे से परिचय हो गया तथा आपस में हम लोग बातचीत मुलाकात करने लगे।
पूर्व नियोजित षड़यन्त्र के तहत दिनांक 11.07.2023 की रात में लगभग 10.00 बजे बंगला चौराहा पर रामनयन के किराये के कमरे पर आ गये थे और रात्रि में लगभग-12.15 बजे अजय ज्वेलर्स बंगला चौराहा के पास स्थित दुकान के पास पांचो लोग पहुंच गये। राहुल छत के रास्ते दरवाजे की कुण्डी तोड़कर अन्दर दुकान में घुसकर चोरी करने लगा तथा सिराजुद्दीन ,रिंकू,इसरार और रामनयन दुकान के चारो तरफ रखवाली करने लगे । लगभग एक घण्टे बाद राहुल ज्वेलरी का बैग व अन्य सामान लेकर वापस आया जिसे हम लोग लाकर रामनयन के किराये के कमरे में रख दिये और हम चारो राहुल, सिराजुद्दीन , रिंकू ,इसरार वापस अपने अपने घर टेम्पू से चले गये।
नाम पता अभियुक्तगण-
1.सिराजुद्दीन पुत्र उबैदुर्रहमान नि0 वर्डपुर न0 9 टोला गोसाईगंज थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 35 वर्ष
2.राहुल हरिजन पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष
3.रिंकू छोटले पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 26 वर्ष
4.इसरार पुत्र शेर अली मंसूरी नि0 हनुमानगढिया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 20 वर्ष
फरार- रामनयन पुत्र गरीब नि0 बेलसढ़ थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
बरामदगी का विवरण-
10.054 कि0ग्राम सफेद धातु का जेवर 171.36 ग्राम पीली धातु का जेवर एक अदद मोबाईल कीपेड कार्बन कम्पनी एक अदद टेम्पू न0 UP 53JT 0784
अपराधिक इतिहास-
1.सिराजुद्दीन पुत्र उबैदुर्रहमान नि0 वर्डपुर न0 9 टोला गोसाईगंज थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 35 वर्ष
1. •मु0अ0सं0-174/2022 धारा 380,411,457 भादवि थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर
2. •मु0अ0सं0-0057/2019 धारा 379 भादवि थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
3. मु0अ0सं0-0076/2019 धारा 379,411,413,419,420 भादवि थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
4. मु0अ0सं0-0077/2019 धारा 25 आयुध अधि0 थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
5. मु0अ0सं0-0168/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगस्टर अधि0 थाना शौहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
2.राहुल हरिजन पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष
1. •मु0अ0सं0-0038/2019 धारा 323,342,363,376डी,506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
2. •मु0अ0सं0-0115/2019 धारा 174ए भादवि थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
3. •मु0अ0सं0-0253/2018 धारा 323,452,504 भादवि थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
3.रिंकू छोटले पुत्र छेदीलाल नि0 महली महला थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 26 वर्ष
1. •मु0अ0सं0-0013/2023 धारा 379,411 भादवि थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर
2. •मु0अ0सं0-0017/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर
3. •मु0अ0सं0-0174/2022 धारा 380,411,457 भादवि थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर
4. •मु0अ0सं0-0385/2017 धारा 380,457 भादवि थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर
5. •मु0अ0सं0-0020/2022 धारा 380,411,457 भादवि थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
6. •मु0अ0सं0-021/2022 धारा 380,411,457 भादवि थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
7. •मु0अ0सं0-0168/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
8. •मु0अ0सं0-0253/2018 धारा 323,504,452 भादवि थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
9. •मु0अ0सं0-0278/2018 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर
10. •मु0अ0सं0-0005/2019 धारा-379,411,419,420,467,468,471भादवि थाना सिद्धार्थनगर
11. •मु0अ0सं0-0006/2019 धारा 380,41,411,413,457 भादवि थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा 7. निरीक्षक श्री रामकृपाल सिंह(प्रभारी सर्विलांस सेल)
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह 8. व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा
3. उ0नि0 राधेश्याम यादव 9. हे0का0 राजेश कुमार
4. हे0का0 आशुतोष कुमार सिंह (स्वाट ) 10. हे0का0 चन्द्रशेखर यादव(सर्विलांस सेल)
5. आरक्षी सुधीर यादव 11. आरक्षी पवन यादव
6. आरक्षी रजनीश कुमार 12. आरक्षी संजीव कुमार



