Crime

जौनपुर में नशेड़ी ने कुदाल से मार कर की पत्नी की हत्या

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कुदाल का वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।पुलिस के अनुसार क्षेत्र के करनपुर गाँव में नशे में धुत महेंद्र पाल का सोमवार देर रात किसी बात पर पत्नी शांती देवी (40) से विवाद हो गया। आक्रोश में आकर उसने महिला के सिर में कुदाल से मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। महेंद्र ने वाराणसी से घटना की जानकारी मुम्बई में रह रहे अपने पिता को फोन पर दी। पिता ने जब पड़ोसी लोगों को इस घटना की जानकारी दी तो लोगों ने जाकर देखा तो वह घर मे मृत पड़ी थी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button