State

बिहार में वज्रपात से 9 लोगों की मौत

पटना । बिहार के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से बांका और बक्सर में दो-दो तथा भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद एवं जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button