Crime

ऑनलाईन सट्टा एप : 17 बैंक खातों में चल रहा था 30 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

रायपुर ,छत्तीसगढ़। कुछ दिनों पहले रायपुर पुलिस ने महादेव ऑनलाईन सट्टा एप में पैसों के लेनदेन का हिसाब किताब रखने वाले आरोपी कुलविंदर सिंह और बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि 17 बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के पैसो का लेन-देन चल रहा था। और करीबन 30 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। इन खातों में वर्तमान में उपलब्ध 9 लाख से ज्यादा राशि को डेबिट होल्ड कराया गया है। और खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बर को डी-एक्टिवेट कराने संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रोवाईडर कम्पनी से पत्राचार किया गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा संचालित बैंक खातों में से 2 करेंट अकाण्ट्स और अब तक कुल 17 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई जो बैंक खाते रायपुर सहित नागपुर, अहमदाबाद, मुम्बई आदि स्थानों विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित है। इन सभी बैंक खातों का संबंधित बैंक से विगत 6 माह का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया जिसके अवलोकन से ज्ञात होता है कि एकल खातें में ही मात्र 6 माह में ही करोड़ो का लेन-देन हिसाब होना पाया गया। सभी बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हिसाब-किताब मिला है और इन खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित हुई राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। इनसे पैसे प्राप्त करने वाले खातों पर भी निगरानी रखी जा रही है। उक्त खातों में वर्तमान में उपलब्ध कुल 9 लाख से भी अधिक रूपये को होल्ड कराया गया है।

साथ ही इन खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बरों को डि-एक्टिवेट कराने हेतु संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रावाईडर कम्पनि को भी पत्राचार किया गया है। महादेव बेटिंग एप सहित विभिन्न ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सभी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button