State

मुख्तार अंसारी के ठाठ बाठ पर खर्च 55 लाख अमरिंदर ,रंधावा से वसूलेंगे: मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी के पंजाब की रोपड़ जेल में ठाठ बाठ पर खर्च हुये 55 लाख रुपये की राशि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उस समय के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से वसूली जाएगी।श्री मान ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उनकी सरकार राज्य के करदाताओं के पैसे से 55 लाख रुपये का भुगतान नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि सर्वश्री अमरिंदर और रंधावा अगर इस राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो यह उनकी पेंशन और अन्य भत्तों से वसूली जाएगी। एक कुख्यात अपराधी को राज्य की जेलों में सुख सुविधाएं देना पंजाब के प्रति अपराध है तथा जो भी इसमें संलिप्त रहे हैं उन्हें इसका ख्मियाज़ा भुगतना होगा।उन्होंने कहा कि सर्वश्री अमरिंदर और रंधावा की एक अपराधी को राज्य की जेलों में ठाठ बाठ मुहैया कराने की वजह को सभी जानते हैं क्योंकि इनके अंसारी से कथित तौर पर मजबूत सम्बंध थे।

पंजाब की जेल में पनाह देकर इन नेताओं इस अपराधी को कानूनी कार्रवाई से भी बचाये रखा।मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई की लूट कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती तथा जो लोग भी इस कृत्य में संलिप्त रहे हैं वे इसके लिये जबावदेह हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button