मुंबई । महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भयंकर हादसा हुआ है। एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है । ये बस एक शादी के लिए जा रही थी. बारिश के कारण बस फिसल गई। जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई। जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है। ये सड़क हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ। इस बस में 30 यात्री सवार थे। बुलढाणा के एडीएम ने बताया कि बुलढाना बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
बताया जा रहा है कि ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी बुलढाणा के पास यह बड़ा हादसा हुआ। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि बुलढाना में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ये घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई। बताया गया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। नींद में होने के कारण और बस में अचानक आग लगने की कारण लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए और 26 लोगों की जलकर मौत हो गई।
सीएम शिंदे ने किया राहत का ऐलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राज्य के विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा जिले में सिंदखेड राजा के पास समृद्धि राजमार्ग पर भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।श्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। हादसे की जानकारी मिलते ही, श्री शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।हादसे की जानकारी मिलने पर, राजमार्ग के लिए तैनात आपातकालीन चिकित्सा सेवा दल और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से आहत श्री शिंदे ने जांच के आदेश दिए।(वार्ता)
चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र बस दुर्घटना शोक व्यक्त किया
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार तड़के महाराष्ट्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लग जाने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।श्री राव ने एक शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की .
महाराष्ट्र कार दुर्घटना में चार की मौत, नौ घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में वाणी-सापूतारा मार्ग पर खोरी फाटा के पास शुक्रवार को एक कार और क्रूजर वाहन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान विनायक गोविंद क्षीरसागर (37) योगेश दिलीप वाघ (18) जतिन अनिल पावड़े (23) और रवींद्र मोतीचंद चव्हाण (22) हुई।हादसा उस समय हुआ जब कार सापूतारा से वाणी आ रही थी जबकि क्रूजर विपरीत दिशा से आ रहा था। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल में और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।क्रूजर कार में घायल सभी नौ लोगों को वाणी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में नासिक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।(वार्ता)
महाराष्ट्र बस हादसे में मृतकों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस में आग लगने हुई 26 यात्रियों की मौत को लेकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने घटना को दुभाग्यपूर्ण, दु:खद और हृदय विदारक बताया है। अपने ट्विटर पर शोक संदेश के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है।
सीएम ने कहा, ”मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” बता दें कि महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक यात्रि बस भीषण आग की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन बच्चों सहित 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यवतमाल से पुणे जा रही बस में कुल 33 लोग सवार थे। घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह करीब 1:30 बजे घटित हुई।
#WATCH ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसमें 25 लोगों की मृत्यु हो गई है और 8 लोग घायल हैं। हम सुबह से ही अधिकारियों के संपर्क में थे और उन्हें सबसे पहले घायलों के इलाज के लिए निर्देष दिए गए थे। जिन 25 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान करने का भी काम जारी है। ऐसे हादसे फिर से… pic.twitter.com/JW1I5HulfC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2023



