State

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से वायु की गुणवत्ता खराब

नयी दिल्ली : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को धूल भरी आंधी आने से दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर एक हजार मीटर रह गई।

दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का कारण प्रमुख कारण राजस्थान पर बना चक्रवाती परिसंचरण है।के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक विभिन्न चरणों में पड़ने के अनुमान हैं। इस बीच, दिल्लीवासियों को गर्म मौसम से जल्द राहत मिलने के आसार हैं, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बौछार पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान, शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 26 डिग्री के आसपास रहने के अनुमान हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम अपेक्षाकृत थोड़ा गर्म रहा और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button