
पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में भाजपा द्वारा एम एल पैलेस में विशाल व्यापारी सम्मेलन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पुष्प दंत जैन उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश और विशिष्ट अतिथि पू. मंत्री और विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह और भाजपा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह रहे।
आज की सभा में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया,विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा के शासन में व्यापारियों को सारी सुख सुविधाओं के साथ सुरक्षा बिजली निरंतर मिल रही है और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने मैं आप सभी व्यापारी भाई पूर्ण रूप से लग जाएं और और किसी बहकावे में आकर गलत प्रत्याशी का चयन न करें और अपने नगर को असुरक्षित हाथों में जाने से रोके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत करें।
अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा भाजपा ने जो भी बात कहती है उस पर संपूर्ण रूप से अमल करती है भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाया और अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। मुख्य अतिथि पुष्पदंत जैन उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित है अपने नगर में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा को भारी से भारी संख्या में वोट देकर विजय बनावे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति के कारण आज व्यापारी वर्ग बिना किसी डर और भय के व्यापार कर रहा है।
सभा की अध्यक्षता जगदंबा अग्रहरि ने किया और आज के कार्यक्रम में भरोहियां के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष केसी वर्मा, महामंत्री गंजू वर्मा, युगल किशोर मद्धेशिया, प्रमोद गोयल, दवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव, महामंत्री रजत गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष कृष्णा गोपाल अग्रहरि, अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी, वरिष्ठ व्यवसाई शंभू कसौधन, कैलाश अग्रहरि,वृंदावन मद्धेशिया, हरकेश राम त्रिपाठी, शेष मणि त्रिपाठी, राकेश चौधरी, मनोज अग्रहरि, राकेश अग्रहरी, अजीत सिंह श्रीनेत, प्रदीप छपरिया सहित नगर के सैकड़ों संभ्रांत व्यापारी के साथ-साथ सभी 19 वार्डों के भाजपा सभासद प्रत्याशी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा घर घर किया जा रहा है जनसंपर्क
पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरे नगर निकाय के 19 वार्डो में जोर शोर से जनसंपर्क किया जा रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता अलग अलग टीम बनाकर प्रबुद्ध वर्ग के लोगो से संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किया जा रहा है. तेज धूप में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से हरिकेश मणि त्रिपाठी, शेष मणि त्रिपाठी, जगदंबा अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, अजीत सिंह, श्रीनेत राकेश चौधरी, पशुपतिनाथ अग्रहरि,डॉ राजेंद्र, प्रदीप छापड़िया, राकेश अग्रहरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।





