Crime

गेस्ट हाउस की खिड़की से ठेकेदार की मौत

चांदमारी,वाराणसी। बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फेसिलटी सेंटर के होटल की तीसरे मंजिल से गिरकर मंगलवार सुबह 5.40 बजे सांसद नीरज शेखर  साले व ठेकेदार पवन कुमार सिंह की मौत हो गई। पवन झारखंड के ईस्ट सिंहभूमि के मारगो आजाद नगर के परडीह के निवासी थे। सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे, परिजनों को घटना से अवगत कराया गया और आगे की कार्रवाई में शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार सिंह सोमवार सुबह 11.50 बजे  जमशेदपुर के रणजीत कुमार सिंह, बिहार के सारन के नवीन कुमार सिंह, झारखंड के सोनारी निवासी जयंत कुमार सिंह के साथ पहुंचे थे। होटल में चारों रुके हुए थे। भोर में खिड़की से गिरने से उनकी मौत हो गई। पवन और साथियों को बनारस में कुछ ठेकेदारों से मुलाकात करनी थी। इसलिए जल्दी उठकर तैयारी करनी थी। इसी दौरान किसी का फोन आने पर पवन खिड़की के पास खड़े होकर बात करने लगे। बात करते हुए अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और नीचे जा गिरे। तेज आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी दौड़े और शोर मचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button