Crime

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र जीवधिपुर मोहल्ले में रहने वाले मनीष शर्मा की पत्नी नेहा शर्मा (23) की सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसीपी भेलूपुर इंस्पेक्टर भेलूपुर मौके पर पहुंचे। छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवाया। वहीं ससुराल पहुंचा मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। एसीपी भेलूपुर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

मीरजापुर  विंध्याचल थाना के बऊली निवासी नेहा की शादी तीन साल पहले हुई थी। दोनों के दो साल की बेटी है। परिजनों के मुताबिक सब कुछ ठीक ठाक था। रात में 9 बजे नेहा घर पर बात भी की थी। जिसके बाद रात में बगल के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों के सुबह सोकर उठने के बाद हुई। मृतक का पति दवा कंपनी में एमआर का काम करता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button