Breaking News

दुद्धी में कमल खिलाने को बेताब भाजपाई, नामांकन में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

दुद्धी,सोनभद्र : नगर पंचायत दुद्धी में इस बार भाजपा की व्यापक लहर देखने को मिल रही है। सोमवार को भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी कमलेश मोहन के नामांकन में नगरवासियों की उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने सबकुछ साफ कर दिया है। आमजन के रुझान से भाजपा गदगद है और उसे नगर में पहली बार कमल खिलने की व्यापक उम्मीद जाग उठी है।

पार्टी ने इस बार साफ सुथरी छवि के समाजसेवी कमलेश मोहन को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिनकी पैठ कमोबेश हर समाज में मानी जा रही है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़, चुनाव प्रभारी अरविंद पांडेय और संयोजक रामेश्वर राय की अगुवाई में चेयरमैन प्रत्याशी कमलेश समेत सभी ग्यारह वार्ड के सभासद प्रत्याशी नामांकन के पूर्व नगर भ्रमण कर, मां काली मंदिर ,श्री संकट मोचन मंदिर व शिवाला मंदिर पर दर्शन पूजन के उपरांत आमजन का आशीर्वाद लेते हुए नामांकन दाखिल किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button